Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages

Popular Posts

Breaking

latest

राज कुमार पांडे की रिपोर्ट थानेदारों व 12 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार की देर रात जनपद में तैनात 69 दरोगाओं के तबादले किए गए हैं। 51 दरोगाओं को पुलिस लाइंस से थानों में भेजा...

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार की देर रात जनपद में तैनात 69 दरोगाओं के तबादले किए गए हैं। 51 दरोगाओं को पुलिस लाइंस से थानों में भेजा है। 12 चौकी के प्रभारियों का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है। एंटी रोमियो स्क्वाड के प्रभारी निरीक्षक डाॅ. शालिनी सिंह को महिला थाना, चुनाव सेल प्रभारी अनिल कुमार दुबे को छावनी, ऑपरेशन दृष्टि व त्रिनेत्र प्रभारी मोतीचंद्र को दुबौलिया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।एसआई संजू यादव को पैकोलिया, देवेंद्र सिंह को नगर, द्वारिका प्रसाद को मुंडेरवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कोतवाली में तैनात निरीक्षक अनिल यादव को आपरेशन दृष्टि व त्रिनेत्र सेल की जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र को दक्षिण दरवाजा, चंद्रप्रकाश यादव को गनेशपुर, अनंत मिश्र को बभनान, विश्वमोहन राय को जिला अस्पताल, रामानंद सिंह बड़ेवन, अतुल अंजान मड़वानगर, अजय यादव सिकंदरपुर और विवेकानंद तिवारी को फुटहिया चौकी का प्रभार सौंपा गया है

No comments

अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं 2026


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं