उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आधी रात स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे बालू लदे ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार...

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आधी रात स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे बालू लदे ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से 31 यात्रियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं शेष को सैफई पीजीआई, जनपद इटावा में भर्ती कराया गया है। चालक को झपकी आने से हादसा बताया जा रहा है। एक निजी स्लीपर बस बुधवार की रात बहराइच से 150 यात्री लेकर दिल्ली के लिए निकली। इनमें अधिकांश यात्री मजदूर वर्ग के बताए गए। बस को हापुड़ निवासी चालक इरफान चला रहा था। बस आधी रात करीब एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला खंगर क्षेत्र के किमी संख्या-59 पर पहुंची।
हादसे में ये लोग हुए घायल, शिकोहाबाद में भर्ती
फिरोज (25), शहनाज (25) निवासीगण वीरपुर, बहराइच, सफिया (35), साहिल (06) पुत्र मोहम्मद शरीफ, आबिदा (07) पुत्री शरीफ, शहनाज अली (25) निवासीगण पयागपुर साहनी थाना कुटिहार बहराइच, रामदेव (40) निवासी गोबा थाना रामनगर जिला बाराबंकी, हंसराज (18) पुत्र रक्षाराम निवासी पयागपुर बहराइच, सपना देवी (27) निवासी पयागपुर जिला बहराइच, उमेश गोस्वामी (27) निवासी राजापुर गिरेंट थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, रियाज (19) निवासी कुठेना थाना रानीपुर जनपद बहराइच, राजा बाबू (19) निवासी खुटेना घोसलीपुुरवा थाना रानीपुर बहराइच, पप्पू (36), अरशद (09) पुत्र पप्पू निवासी पयागपुर साहनी, अंजू देवी (45), रामू सिंह (45) निवासीगण बेशनपुरवा थाना पयागपुर बहराइच, जवाहरलाल मौर्य (32), रामू (18) पुत्र जवाहरलाल निवासीगण सिसाना थाना पंडितपुर थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, साईजहां (40) एवं आयना (18) पुत्री सलीम निवासीगण पयागपुर जिला बहराइच, किशन कुमार (31) निवासी जमुनाकला थाना विश्वेश्वरगंज बहराइच, मायाराम (40) निवासी पयागपुर, सुरेश (38) निवासी हरियाहर थाना पयागपुर, अनिल (21) निवासी बहराइच, अभिषेक (30) निवासी मोतवा गोपालपुर बहराइच, संतोष कुमार (36) निवासी कला भोर नगरिया थाना गोला, सत्यनारायण (24) निवासी मरदा नगर बहराइच, कृष्ण कुमार (30) निवासी लखारामपुर बहराइच, अयोध्या प्रसाद (40) निवासी लखारामपुर बहराइच एवं आकाश कुमार (22) निवासी लखारामपुर बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से फिरोज की हालत गंभीर है।
No comments