Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages

Breaking

latest

पुलिस ने DJ संचालक समेत 12 को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मंदसौर में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव और शर्तों के उल्लंघन के सिलसिले में पुलिस ने डीजे संचालकों सहित 12 लोग...

मध्य प्रदेश के मंदसौर में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव और शर्तों के उल्लंघन के सिलसिले में पुलिस ने डीजे संचालकों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि पथराव और जुलूस से संबंधित शर्तों का उल्लंघन करने के लिए दो एफआईआर दर्ज की गई हैं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्राथमिकियों के सिलसिले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से छह डीजे संचालक हैं. इन लोगों के डीजे सिस्टम भी जब्त कर लिए गए हैं.
पुलिस ने जानकारी दी है कि सीसीटीवी कैमरों में कैद जुलूस की फुटेज का विश्लेषण करने के बाद और लोगों की पहचान की जाएगी. वहीं, घटना के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. बालाघाट में भी केस दर्ज इससे पहले बालाघाट से खबर आई थी कि एक जुलूस में कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने पर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. धार्मिक जुलूस में फिलिस्तीन के झंडे लहराने की सूचना पर हड़ंकप मच गया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झंडा लहराने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, जुलूस में झंडा लहराने वाले एक युवक की पहचान हो चुकी है. उसके बाकी साथियों का पता लगाया जा रहा है. शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया जुलूस वहीं, मध्य प्रदेश के हर जिले में शांतिपूर्वक जुलूस निकाला गया. कुछ छिटपुट घटनाओं के अलावा सभी जगह शांति और सौहार्द के साथ ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकाला गया. भोपाल में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द का नजारा भोपाल में मुस्लिम समाज ने गंगा-जमुनी सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए ये तय किया था कि 18 सितंबर को निकलने वाला मिलादुन्नबी जुलूस 17 सितंबर को ही निकाला जाए. मुस्लिम समाज की ओर से यह निर्णय गणपति विसर्जन को देखते हुए लिया था. मुस्लिम समाज के इस निर्णय की पूरे भोपाल में सराहना हुई.

No comments

अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं 2026


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं