Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages

Popular Posts

Breaking

latest

घर छोड़कर फरार हो गए ससुराल वाले

बताया जाता है कि बीते रविवार (01 सितंबर) को ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद से ससुराल वाले फरार हैं. महिला की एक आठ माह की बेटी भी...

बताया जाता है कि बीते रविवार (01 सितंबर) को ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद से ससुराल वाले फरार हैं. महिला की एक आठ माह की बेटी भी थी. निभा की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि 2022 में बेटी की शादी की थी. कुछ दिनों के बाद से दहेज के लिए पति और ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे. दामाद नशेड़ी था. हर दिन बेटी के साथ मारपीट करता था. मां ने यह भी बताया कि उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था. अब मेरी बेटी के साथ मारपीट कर हत्या कर शव को जला दिया गया है.
पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुटी मामले की जानकारी मिलने के बाद राजगीर डीएसपी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान पुलिस को बगीचे में जलाए गए शव का पता चला तो एफएसएल की टीम बुलाई गई. इसके बाद राख से जले हुए अवशेष को इकट्ठा किया गया. मौके से हड्डियां भी जब्त की. इसे जांच के लिए भेजा गया है. निभा की मां ने अपने दामाद समेत आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है. राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जांच करने के लिए पहुंचे थे. एफएसएल की टीम से भी जांच कराई गई है. कुछ जले हुए शव के अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है. एफएसएल के साथ डॉग स्क्वायड की टीम से भी जांच कराई गई है. जांच के बाद स्पष्ट होगा कि हड्डियां निभा की थी या किसी और की. मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. अभी महिला का पति समेत परिवार के बाकी लोग फरार हैं.

No comments

अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं 2026


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं