Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages

Breaking

latest

🔴LIVE TVदेश प्रदेश की बड़ी खबरें -

अभिनेत्री करती हैं कमाल, फोटोग्राफी का है जुनून

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में मशहूर होने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ पर फोटोग्राफी के प्रति अपने जुनू...

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में मशहूर होने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ पर फोटोग्राफी के प्रति अपने जुनून के बारे में बताया। फिल्मी पर्दे पर फातिमा को उनकी अदाकारी के लिए पहचाना जाता है, लेकिन अभिनय के अलावा फातिमा को फोटोग्राफी से भी प्यार है। उन्हें दुनिया को कैमरे में कैद करने में मजा आता है। एएनआई के मुताबिक फातिमा की टीम द्वारा साझा किए गए कोट में, अभिनेत्री ने बताया कि कैसे फोटोग्राफी उन्हें दुनिया को एक नई रोशनी में देखने देती है।फोटोग्राफी करती है अधिक जागरूक
अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे लिए फोटोग्राफी, समय में पलों और भावनाओं को रोकने का एक तरीका है। जब मेरे हाथ में कैमरा होता है तो मैं अपने आस-पास के बारे में अधिक जागरूक होती हूं। मैं उन चीजों को नोटिस करती हूं जो मैं सामान्य तौर पर नहीं कर पाती। पल, हाव-भाव, चेहरे। मुझे लोगों की तस्वीरें लेना बहुत पसंद है! उनकी आंखें और हाथ बहुत कुछ बता देते हैं।’फोटोग्राफी करती हैं साझा फातिमा सना शेख अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोग्राफी साझा करती रहती हैं। उनके प्रशंसकों को उनकी फोटोग्राफी काफी पसंद आती है। भावना और रचनात्मकता से भरपूर उनकी तस्वीरें कला से उनके गहरे जुड़ाव को दिखाती हैं। इससे पता चलता है कि उनकी प्रतिभा कैमरे के सामने और पीछे दोनों ही जगहों पर समान रूप से बेहतर है।फातिमा सना शेख का वर्क फ्रंट फातिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में अली फजल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन अब यह 29 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

No comments

अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं