Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages

Breaking

latest

🔴LIVE TVदेश प्रदेश की बड़ी खबरें -

24 की मौत; 15 घायल अस्पताल में भर्ती

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को पोखरा से काठमांडो जाने के दौरान नेपाल तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी...

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को पोखरा से काठमांडो जाने के दौरान नेपाल तनहुन के अबुखैरेनी में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। जिसमें बस चालक समेत 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हैं। सूचना के बाद सीमावर्ती जिला महराजगंज के नौतनवा तहसील के एसडीएम और सोनौली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना सोनौली सीमा से करीब 170 किमी दूर मस्यागड़ी नदी में घटी है।तनाहुन के एसपी वीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर दो स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। नेपाल में यात्रियों को ले जा रही बस के नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी में बस के नदी में गिरने से 24 भारतीयों की मौत हो गई। इस बस में कुल 42 यात्री सवार थे। राजधानी काठमांडो में अपने गंतव्य से लगभग 110 किलोमीटर दूर तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई, जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ। लोगों को बचाने के लिए सेना और पुलिस ने चलाया अभियान बस पोखरा से काठमांडो जा रही थी। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सेना और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 24 शवों को बरामद किया और 15 घायलों को बाहर निकालने में कामयाबी पाई। दुर्घटनाग्रस्त बस पोखरा के मझेरी रिजार्ट में ठहरे हुए भारतीय को लेकर काठमांडो जा रही थी।
महाराष्ट्र के यात्रियों ने गोरखपुर से बुक की थी बस बताया जा रहा है कि गोरखपुर सिटी के एक ट्रेवल्स से बस को बुक किया था। महाराष्ट्र के सभी यात्री इलाहाबाद से बस में सवार हुए थे। सभी यात्री पहले चित्रकूट गए फिर वहां से गोरखपुर होते हुए नेपाल गए थे। कुल तीन बस बुक कराई गई थीं। पर्यटकों के दल में कुल 110 लोग थे। जिस बस की दुर्घटना हुई है वह 45 सीट की है। इसमें एक नाबालिक और दो चालक-सहचालक सहित 42 यात्री सवार थे। जिसमे 16 लोगों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है।

No comments

अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं