Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages

Breaking

latest

🔴LIVE TVदेश प्रदेश की बड़ी खबरें -

बजट भारतवासियों की आशा, आकांक्षा व संकल्पों को पूरा करने वाला होगा - सूरज प्रकाश

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने आम बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया व्...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने आम बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस बजट को विकास प्रेरित बजट बताया। आम बजट के लिए उन्होंने पीएम मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख, 140 करोड़ भारतवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। आम बजट आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना व विकास की असीम संभावना है।समाज के हर तबके के लिए बजट में प्रविधान किया गया है, यह रामराज्य की अवधारणा को साकार करने वाला है। इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व उनकी टीम का अभिनंदन किया।
बजट में अन्नदाता किसानों की समृद्धि, कृषि व सहायक सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये और महिला सशक्तिकरण के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रविधान किया गया है। इससे सर्वाधिक लाभांवित देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आधी आबादी होने वाली है।युवाओं के लिए लाखों नौकरियों के साथ-साथ मध्यमवर्गीय परिवार के लिए इनकम टैक्स में नए टैक्स स्लैब की रियायत का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला मंत्री अजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,कुणाल यादव,राज सिंह आदि मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









No comments

अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं