Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages

Breaking

latest

🔴LIVE TVदेश प्रदेश की बड़ी खबरें -

मंत्रियों की नहीं चल पा रही, अफसर सीधे CMO से जुड़े

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संजय निषाद का कहना है कि मंत्रियों के कहने पर काम नहीं होते। उन्होंने कहा कि आज राज्य में ज्...

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संजय निषाद का कहना है कि मंत्रियों के कहने पर काम नहीं होते। उन्होंने कहा कि आज राज्य में ज्यादातर अधिकारी ऐसे हैं, जो विकास के लिए काम करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो हमेशा समाज के अहित में लगे रहते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि मंत्री भी कोई काम नहीं करा पा रहे। संजय निषाद ने कहा कि जमीनी स्तर पर तो लोग मंत्री को ही सरकार समझते हैं। ऐसापहले होता भी था, लेकिन आज मंत्रियों के कहने पर कुछ नहीं होता। मुझे याद है कि हम लोगों की युवावस्था के दिनों जब वीर बहादुर सिंह सीएम थे तो हमारे घर आते थे। उन्हें लोग फटे कागज पर भी कुछ लिखकर देते थे तो वह काम हो जाता था।संजय निषाद ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह एक परंपरा थी। कई बार मेरे समाज के लोग काम न करा पाने पर नाराज होते हैं। मैं उनसे कहता हूं कि आप लोगों के मुद्दों के लिए मैं पूरे दम से आवाज उठाऊंगा, लेकिन यह भी बताता हूं कि इस समय की व्यवस्था का मैं मजबूर नेता हूं। उन्होंने जौनपुर में निषाद समाज की एक महिला का घर गिराए जाने के नोटिस पर कहा कि वह मेरे पास आई थी। यह लोकसभा चुनाव के पहले की बात है। अधिकारियों ने कानून तो लागू कर दिया, लेकिन उससे पहले परिवार को कहीं बसा लेना चाहिए था।
फिर इस मामले में अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन क्यों नहीं हुआ। आखिर ऐसा क्यों होने दिया गया। यह चुनाव का वक्त था, इसलिए कुछ बोल नहीं पाए थे। लेकिन हारने के बाद तो कह सकता हूं। संजय निषाज ने कहा कि अधिकारी सीधे सीएमओ से जुड़े हुए हैं। पोस्टिंग और ट्रांसफर वहीं से होते हैं। पहले परंपरा थी कि यदि कोई मंत्री डीएम को लिखता था कि कोई अधिकारी काम नहीं कर रहा है तो उसका तुरंत ट्रांसफर होता था। तब जनप्रतिनिधियों का एक डर होता था, जो अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। लेकिन आज हम कोई काम नहीं कर सकते। अब संज्ञान ले रहे योगी, IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर हालांकि संजय निषाद ने यह भी कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब चीजों का संज्ञान लेना शुरू किया है। उन्होंने पिछले दिनों पूरी एक पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा करीब एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ था। लेकिन अब भी ऐसे कई अधिकारी हैं, जो राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। ऐसे लोग वोट बैंक खराब कर देते हैं। आरक्षण वाला नैरेटिव कैसे गया खिलाफ, संजय निषाद ने बताया निषाद ने आरक्षण के नैरेटिव के चलते लोकसभा चुनाव में एनडीए को झटका लगने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इस हार की वजह अतिआत्मविश्वास थी। निषाद ने कहा कि यूपी में 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिलता है। यहां आरक्षण बड़ा मसला है। राज्य में यादव, धोबी, पासी, कुर्मी और मौर्य जातियों को आरक्षण का अच्छा लाभ मिला है। लेकिन कश्यप, कुम्हार, पाल, केवट और बढ़ई जैसी जातियां इसका फायदा नहीं उठा पाई हैं। लेकिन इन्हें आसानी से आरक्षण के नाम पर बरगला दिया जाता है। ऐसा ही चुनाव में भी हुआ, लेकिन भाजपा उसका काउंटर नहीं कर सकी।

No comments

अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं