उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति 2022-23 की द्वितीय उपसमिति के द्वारा शनिवार को सद्भावना पुल पर स्थित गोपी...
उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति 2022-23 की द्वितीय उपसमिति के द्वारा शनिवार को सद्भावना पुल पर स्थित गोपीघाट के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।
➡️समिति के द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया गया कि घाट पर कूड़ा न दिखने पाए। नाले का पानी किसी भी दशा में नदी में न गिरे। घाट पर सुंदर छायादार पौधे लगाए जाएं ताकि यहां आने वाले लोग अच्छे वातावरण में बैठे।
➡️इसके साथ ही हनुमान घाट पर स्थित तबेले को शहर के बाहर कराये जाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशत किया। समिति के द्वारा घाट पर आकर्षक लाइटे लगाए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
No comments