Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages

Popular Posts

Breaking

latest

राज कुमार पांडे की रिपोर्ट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से चार युवक हुए गंभीर रूप से घायल*

बस्ती। हनुमानगंज चौराहा, ब्लॉक विक्रमजोत ,बस्ती में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको 1...

बस्ती। हनुमानगंज चौराहा, ब्लॉक विक्रमजोत ,बस्ती में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में भर्ती कराया गया। इसमें एक बाइक सवार ड्यूटी पर से अपने घर वापस जा रहे थे तथा दूसरे बाइक सवार विक्रमजोत अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होने की वजह तथा बाइक की रफ्तार तेज होने से दोनों बाइक आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें शिवचंद पुत्र तुलसीराम उम्र 28 वर्ष, अयोध्या पुत्र रामशंकर उम्र 55वर्ष, जिलाजीत की पुत्र हनुमंत उम्र 30 वर्ष और विजय प्रताप उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस के लिए 108 पर फोन किया और पुलिस को भी सूचना दी। 108 की एंबुलेंस कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस में मौजूद चालक सरजू प्रसाद एवं ई.म.टी शिवकांत द्वारा तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुचाया गया

No comments

अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं 2026


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं